18 June 2021 Current Affairs in Hindi हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका ने ‘दक्षिणी महासागर’ को विश्व के पाँचवें महासागर के रूप में मान्यता दी है। यह सीधे अंटार्कटिका को घेरता है, जो ड्रेक पैसेज और स्कोटिया सागर को छोड़कर महाद्वीप के समुद्र तट से 60 डिग्री दक्षिण अक्षांश तक फैला हुआ है। 18 जून यानि आज के दिन विश्वभर में “अन्तर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस” तथा “ऑटिस्टिक प्राइड डे” मनाया जाता हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने चिराग पासवान को हटाकर सूरजभान सिंह को पार्टी का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर वैद्य का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर से भारतीय आईटी एक्ट 79 के तहत मिले सुरक्षा के अधिकार अधिकार को छीन लिया गया है। केंद्र सरकार ने सोने के गहनों की खरीदारी में धोखाधड़ी को रोकने के लिए आज से “गोल्ड हॉलमार्किंग” अनिवार्य कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 1 जुलाई से सभी सरकारी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए खोलने का आदेश जारी किया है। ईपी...