Skip to main content

18 June 2021 Current Affairs in Hindi

18 June 2021 Current Affairs in Hindi

हाल ही में नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका ने ‘दक्षिणी महासागर’ को विश्व के पाँचवें महासागर के रूप में मान्यता दी है। यह सीधे अंटार्कटिका को घेरता है, जो ड्रेक पैसेज और स्कोटिया सागर को छोड़कर महाद्वीप के समुद्र तट से 60 डिग्री दक्षिण अक्षांश तक फैला हुआ है।

18 जून यानि आज के दिन विश्वभर में “अन्तर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस” तथा “ऑटिस्टिक प्राइड डे” मनाया जाता हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने चिराग पासवान को हटाकर सूरजभान सिंह को पार्टी का कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर वैद्य का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

नए आईटी नियमों के तहत ट्विटर से भारतीय आईटी एक्ट 79 के तहत मिले सुरक्षा के अधिकार अधिकार को छीन लिया गया है।

केंद्र सरकार ने सोने के गहनों की खरीदारी में धोखाधड़ी को रोकने के लिए आज से “गोल्ड हॉलमार्किंग” अनिवार्य कर दिया है।

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने 1 जुलाई से सभी सरकारी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए खोलने का आदेश जारी किया है।

ईपीएफओ ने कर्मचारियों के भविष्य निधि कोष (UAN) से आधार नम्बर को जोड़ने की एवं रिटर्न दाखिल करने की अवधि को 01 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दिया है।

बीसीसीआई ने क्रिकेटर ‘अंकित चव्हाण’ पर लगे आजीवन प्रतिबन्ध को हटा लिया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ अभिनेता ‘संचारी विजय’ का 38 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।



कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने “युवा शक्ति कोरोना मुक्ति” अभियान को शुरू करने की घोषणा की है।

हाल ही में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने पहला एकल महिला मोटरसाइकिल अभियान का आयोजन किया है, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने BRO मुख्यालय, नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को स्वच्छ भारत मिशन के पहले चरण के तहत खुले में शौच से मुक्त घोषित किया गया है।

16 जून 2021 को चीन अपने नए स्पेस स्टेशन के लिए तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की घोषणा की है। देश की स्पेस एजेंसी के मुताबिक 17 जून 2021 की सुबह इन्हें स्पेस शिप Shenzhou-12 से ज्यूकान सेटेलाइट लॉन्च सेंटर रवाना किया जाएगा। ये वहाँ पर करीब तीन माह तक रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download