Skip to main content

Daily Current Affairs in Hindi: 01 June 2021 (Tuesday)

01 June 2021 Current Affairs in Hindi को पढ़ने के बाद एक बार Quiz को जरूर सॉल्व करें, जिससे कि आज के Current Affairs अच्छे से याद हो जाऐं और उसी के साथ-साथ आपका मूल्यांकन भी हो जाएगा। क्विज का बटन इस पोस्ट के अन्त में मिल जाएगा।

Today Current Affairs

  • उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन बच्चों के लिए एक कल्याणकारी योजना ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ शुरू की है, जिन्होंने कोविड -19 के कारण माता, पिता या दोनों को खो दिया है।
  • कला इतिहासकार ‘लॉरेंस डेस कार्स’ 228 वर्षों में पेरिस (फ्रांस) में दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालय “मुसी डू लौवर” की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।
  • भारतीय किसान उर्वरक सहकारी (इफको) जून 2021 में नैनो यूरिया को बाजार में उतारेगी।
  • सेना की पूर्वी कमान लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को सौंपी गयी है जो आज से अपना पदभार संभालेंगे।
  • उत्तर प्रदेश के कासगंज की आमांपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया है।
  • “आर्थर मुइर” दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउन्ट एवरेस्ट को 75 वर्ष की आयु में फतह करने वाले अमेरिका के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं।
  • हिंदी पत्रकारिता दिवस – 30 मई 2021
  • प्राचीन कच्छ शासन में जडेजा राजवंश के शासक व कच्छ के पूर्व “महाराजा प्रगमालजी तृतीय” का कोरोना के कारण 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • FIFA 2022 अंडर 17 महिला वर्ल्ड कप भारत में आयोजित होगा।
  • नासा ने भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) के साथ साझेदारी की है। यह इसरो से रडार सिस्टम द्वारा सहायता प्राप्त एक नई प्रणाली विकसित करेगा जो जलवायु परिवर्तन और आपदा शमन से संबंधित प्रयासों का मार्गदर्शन करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।
  • निजी क्षेत्र के ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने अपने डिजिटल वॉलेट, ‘जेब’ के साथ एक एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (यूपीआई) आईडी को जोड़ने के लिए एक सुविधा लॉन्च की है।
  • युएई ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत से आने वाली फ्लाइट पर 30 जून तक के लिए रोक को आगे बढ़ा दिया है।
  • IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने आईपीएल के बचे मैचों के लिए उपलब्ध होने में असमर्थता जताई है।
  • शिक्षा मंत्रालय ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए “युवा( YUVA)” नाम से प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की है।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,52,734 नए मामले सामने आये हैं तथा कुल 3128 मौतें रिकॉर्ड की गई है।

अगर आपने 01 June 2021 Current Affairs in Hindi को अच्छे से पढ लिया है तो नीचे क्विज का बटन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके एक बार क्विज को जरूर सॉल्व करें, और अपना मूल्यांकन करें।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download