Skip to main content

9 June 2021 Current Affairs in Hindi

9 June 2021 Current Affairs in Hindi की तरह ही हर दिन का Current Affairs और General Knowledge इस वेबसाईट पर उपलब्ध रहता हैं, जो कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने में मदद करता हैं। अन्य विद्यार्थियों की तरह अगर आप भी हमेशा अपडेटेड रहना चाहते हैं तो वेबसाईट पर विजिट करते रहें।

9 June 2021 Current Affairs

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,00,636 नए मामले सामने आये हैं तथा 2427 मौतें रिकॉर्ड की गई है।
  • केवडिया (गुजरात) को देश का पहला “ई-व्हीकल ओनली एरिया” घोषित किया गया है।
  • नीदरलैंड की 28 वर्षीय महिला धावक सिफान हसन ने 10 हजार मीटर की दूरी 29:06:82 में पूरी कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
  • राजस्थान सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर, एससी, एसटी एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए “मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना” का शुभारम्भ किया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर “ई-100 प्रोजेक्ट” को लॉन्च किया है।
  • हाल ही में असम राज्य के कोकराझार जिले में रायमोना आरक्षित वन को असम के छठे राष्ट्रीय उद्यान में अपग्रेड किया गया है।
  • दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ दिल्ली के लोगों को टीका लगाने के लिए एक टीकाकरण अभियान “जहाँ वोट, वहाँ वैक्सीनेशन” लॉन्च किया है।
    इस अभियान के तहत मतदान केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
  • प्रतिवर्ष 8 जून को विश्वभर में “विश्व महासागर दिवस” (World Ocean Day) के रूप में मनाया जाता हैं।
  • विश्व महासागर दिवस 2021 की थीम “द ओशन: लाइफ एंड लाइवलीहुड” है। इस साल का मुख्य फोकस समुद्र के जीवन और आजीविका पर होगा।
  • 06 जून 2021 को शिक्षा मंत्रालय ने परफारमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2019-20 (PGI 2019-20) जारी किया है। इस वर्ष जारी की गई स्कूलों के प्रदर्शन से जुड़ी यह तीसरी रिपोर्ट है।
  • भारतीय मूल (केरल) के कनाडा के फोटोग्राफर थॉमस विजयन ने “नेचर TTL फोटोग्राफी अवार्ड 2021” जीता है।
    थॉमस ने एक ओरंगुटान की तस्वीर ली थी जिसका नाम “The World is Going Upside Down” दिया था।
  • 05 जून 2021 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल जिले में 80 एकड़ “ऑक्सी-वन” बनाने की घोषणा की।
  • 04 जून 2021 को महाराष्ट्र के सोलापुर के साल 2020 के “ग्लोबल टीचर” पुरस्कार विजेता रंजीतसिंह डिसाले को विश्व बैंक का शिक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
    रंजीतसिंह डिसाले जून 2021 से जून 2024 तक सलाहकार समिति के सदस्य रहेंगे।
  • देश के फाइनेंसियस सिस्टम को टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उपयोग करने पर पाकिस्तान को FATF ने जून 2018 में ग्रे लिस्ट में डाल दिया था।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download