Skip to main content

6 June 2021 Current Affairs in Hindi

6 June 2021 Current Affairs in Hindi की तरह ही हर दिन का Current Affairs और General Knowledge इस वेबसाईट पर उपलब्ध रहता हैं, जो कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने में मदद करता हैं। अन्य विद्यार्थियों की तरह अगर आप भी हमेशा अपडेटेड रहना चाहते हैं तो वेबसाईट पर विजिट करते रहें।

6 June 2021 Current Affairs

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,21,476 नए मामले सामने आये हैं तथा 3382 मौतें रिकॉर्ड की गई है।
  • चीन ने नई पीढ़ी के पहले मौसम विज्ञान उपग्रह को योजनाबद्ध कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया जिसका उपयोग मौसम विश्लेषण, पर्यावरण और आपदा निगरानी के क्षेत्र में किया जाएगा। उपग्रह, Fengyun-4B (FY-4B) सिचुआन प्रांत के ज़िचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से तड़के लॉन्ग मार्च-3B रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था।
  • 5 जून को विश्वभर में विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं।
  • भारतीय नौसेना के हाइड्रोग्राफ़िक सर्वेक्षण वाले “आईएनएस संध्याक” जहाज को 40 वर्ष की सेवा के बाद शुक्रवार को विशाखापटनम में नौसेना डॉकयार्ड में सेवामुक्त कर दिया गया है।
  • रिटायर्ड जस्टिस बाल कृष्णा नारायण को उत्तर प्रदेश के ह्यूमन राइट कमीशन के चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया हैं।
  • नाइजीरिया देश की सरकार ने कार्पोरेट अस्तित्व नुकसान पहुँचाने के हवाला देते हुए ट्विटर पर बेमियादी प्रतिबन्ध लगा दिया हैं।
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की उदारीकृत उड़ान प्रशिक्षण संगठन (FTO) नीति के तहत भारत को 8 नई उड़ान प्रशिक्षण अकादमियां मिलने वाली हैं। ये अकादमियां बेलगावी, जलगांव, कालाबुरागी, खजुराहो और लीलाबाड़ी में स्थापित की जाएंगी।
  • बिहार राज्य सरकार ने मेडिकल इंजीनियरिग कॉलेज में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।
  • जुब्बल कोटखाई (हिमाचल प्रदेश) के विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा का निधन हो गया है।
  • फेसबुक ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को 7 जनवरी 2023 तक के लिए सस्पेंड कर दिया है।
  • आईयूसीएन ने मछली की ब्लू-फिन महासीर प्रजाति को लुप्तप्राय प्रजाति की श्रेणी से बाहर करने का फैसला किया है।
  • सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने सीबीआई अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान जींस एवं टीशर्ट को पहनने पर रोक लगा दी है।
  • 1993 में स्थापित एक पूर्ण-सेवा कानूनी फर्म धीर एंड धीर एसोसिएट्स ने भारत की पहली समर्पित ESG (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) पद्धति की स्थापना की है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 30 करोड़ COVID-19 वैक्सीन खुराक आरक्षित करने के लिए हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता बायोलॉजिकल-ई के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप दिया है, जिसके लिए वह 1500 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download