Skip to main content

5 June 2021 Current Affairs in Hindi

5 June 2021 Current Affairs in Hindi की तरह ही हर दिन का Current Affairs और General Knowledge इस वेबसाईट पर उपलब्ध रहता हैं, जो कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने में मदद करता हैं। अन्य विद्यार्थियों की तरह अगर आप भी हमेशा अपडेटेड रहना चाहते हैं तो वेबसाईट पर विजिट करते रहें।

5 June 2021 Current Affairs

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,31,371 नए मामले सामने आये हैं तथा 2706 मौतें रिकॉर्ड की गई है।
  • केंद्र सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) परीक्षा को पास करने के बाद उसके प्रमाणपत्र की वैधता 7 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी है।
  • न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेवोन कॉनवे इंग्लैंड सरजमीं पर पहले ही टेस्ट (डेब्यू) में सबसे ज्यादा रन (200 रन) बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • मॉरिशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
  • मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के दिग्गज खिलाड़ी ‘कॉनर मैकग्रेगर’ करीब 1517 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।
  • फ़ोर्ब्स की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को 197 करोड़ रूपए कमाई के साथ 59वां नम्बर प्राप्त हुआ है।
  • गेल गैस लिमिटेड के नए सीईओ के रूप में रमन चड्डा ने पदभार संभाल लिया है।
  • असम साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष और प्रख्यात साहित्यकार लक्ष्मीनंदन बोरा का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • भारत की प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कल्पना कोचर अगले महीने आईएमएफ में मानव संसाधन प्रमुख के पद से हटने के बाद बिल एन्ड मेलिंडा फॉउंडेशन से जुड़ेंगी।
  • बांग्लादेश फादर ऑफ नेशन बंगबंधु शेख मुजीबुर्ररहमान का चाय की इंडस्‍ट्री को दिए उनके योगदान को देखते हुए उनकी जयंती को राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में मना रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download