Skip to main content

3 June 2021 Current Affairs in Hindi

02 June 2021 Current Affairs in Hindi को पढ़ने के बाद एक बार Quiz को जरूर सॉल्व करें, जिससे कि आज के Current Affairs अच्छे से याद हो जाऐं और उसी के साथ-साथ आपका मूल्यांकन भी हो जाएगा। क्विज का बटन इस पोस्ट के अन्त में मिल जाएगा।

3 June 2021 Current Affairs

  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,32,788 नए मामले सामने आये हैं तथा 3207 मौतें रिकॉर्ड की गई है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्चस्तरीय बैठक में छात्रों की सेहत एवं सुरक्षा के चलते CBSE बॉर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है?
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई के बलिदान दिवस पर 20 मार्च, 2021 को “तीन महिला पीएसी बटालियन” की घोषणा की।
  • सूर्या फ़ूड एन्ड एग्रो लिमिटेड कंपनी के सीएमडी एवं प्रिया गोल्ड बिस्किट के मालिक “बीपी अग्रवाल” का ह्रदय गति रुकने से 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • मार्च, 2021 में TRIFED द्वारा कार्यान्वित ‘वन धन विकास योजना के तहत मणिपुर राज्य को आदर्श (मॉडल) राज्य घोषित किया गया है।
  • घरेलू सत्र 2021 – 22 के लिए मुंबई टीम के मुख्य कोच के रूप में “अमोल मजूमदार” को नियुक्त किया गया है।
  • 17 मार्च, 2021 को झारखंड सरकार ने राज्य में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए “समर (स्ट्रेटेजिक एक्शन फॉर एलिवेशन ऑफ मालन्यूट्रिशन एंड एनीमिया रिडक्शन) अभियान” शुरू करने की घोषणा की है।
  • बंगाल चुनाव लड़ने के समय अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने वाले पत्रकार स्वपन दास गुप्ता को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुनः बचे हुए कार्यकाल के लिए राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया है।
  • 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य थाइराइड रोगों के प्रति जागरुकता पैदा करना है। पहली बार 2008 में अमेरिकन थायरॉइड एसोसिएशन और यूरोपीय थायरॉइड एसोसिएशन ने मिलकर मनाया था।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा COVID-19 बीमारी को एक सूचना महामारी घोषित किया गया है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चीन के दूसरे टीके “सिनोवैक-कोरोनावैक” को कोविड-19 में उपयोग को मंजूरी प्रदान कर दी है।
  • भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष और बैडमिंटन एशिया के उपाध्यक्ष हेमंत बिस्वा सरमा को चार साल के लिए विश्व बैडमिंटन महासंघ में चुना गया है। वे असम के मुख्यमंत्री भी हैं। विश्व बैडमिंटन संघ का मुख्यालय कुआलालम्पुर (मलेशिया) में स्थित है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने EWS कैटेगरी में मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।
  • गुजरात सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना” की शुरुआत की गई है, जिसके तहत वे बच्चे ‌जिन्होंने कोविड 19 के कारण अपने माता-पिता को खोया है, उन्हें हर माह 4000 रूपए दिए जाएंगे जब तक कि वे 18 साल के ना हो जाते तथा अगर वे अपनी पढ़ाई को जारी रखते हैं तो उन्हें हर माह 6000 रूपए दिए जाएंगे, जब तक कि वे 21 साल के ना हो जाते।
  • वाइस एडमिरल रवनीत सिंह ने नौसेना स्टाफ के डिप्टी चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है।

अगर आपने 02 June 2021 Current Affairs in Hindi को अच्छे से पढ लिया है तो नीचे क्विज का बटन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके एक बार क्विज को जरूर सॉल्व करें, और अपना मूल्यांकन करें।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download