Skip to main content

17 June 2021 Current Affairs in Hindi

17 June 2021 Current Affairs in Hindi

महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह की पत्नी ‘निर्मल कौर’ का COVID-19 संबंधित जटिलताओं के कारण मोहाली के एक अस्पताल में निधन हो गया।

17 जून यानि आज के दिन विश्वभर में “मरूस्थलीकरण और सूखे के लिए विश्व दिवस” मनाया जाता हैं।

IIT रुड़की के प्रोफेसर शैलेश गणपुले को विस्फोट प्रतिरोधी हेलमेट डिजाइन के लिए “एनएसजी काउंटर-आईईडी एंड काउंटर-टेररिज्म इनोवेटर अवार्ड 2021” मिला है।

ओडिशा पर्यटन विकास निगम ने कोविड – 19 दिशानिर्देशों के बीच शहर में लोगों को ‘पीठ’ प्रदान करने के लिए रविवार को अपनी ‘पिठा ऑन व्हील्स’ पहल शुरू की।

छात्रों को विज्ञान एवं योग के सम्बन्ध के ज्ञान को प्रदान करने के लिए राजस्थान सरकार अगले चार-पांच महीने में ‘वैदिक शिक्षा व संस्कार बोर्ड’ का गठन करेगी।

चिराग पासवान के साथ बगावत कर ‘पशुपति नाथ पारस’ लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संसदीय दल के नेता चुन लिए गए हैं।

हाल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रोपड़ ने एक उपकरण ‘जीवन वायु’ विकसित किया है जिसे सीपीएपी मशीन के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह देश का पहला ऐसा उपकरण है जो बिना बिजली के भी काम करता है और अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन पाइपलाइन जैसी दोनों प्रकार की ऑक्सीजन उत्पादन इकाइयों के लिए अनुकूलित है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 से 3 जुलाई तक जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को संपन्न कराने की घोषणा की है।

नीति आयोग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश लैंगिक समानता में देश में प्रथम स्थान पर रहा है।
नीति आयोग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार प्रदेश लैंगिक समानता में देश में अंतिम स्थान पर रहा है।

माय लैब डिस्कवरी सोल्युसंश का ब्रांड एम्बेस्डर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को बनाया गया है।


“हेनरी मैरी डोंड्रा” को सेन्ट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

फ्लिपकार्ट ने तेलंगाना राज्य सरकार के साथ चिकित्सा से जुड़ी वस्तुओं को ड्रोन के जरिये पहुँचाने का समझौता किया है।

हाल ही में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कॉफी परिवार के जीनस से संबंधित 15 मीटर का पेड खोजा गया।
14 जून, 2021 को ओडिशा में राजा परबा उत्सव की शुरूआत हुई है। यह 3 दिवसीय उत्सव है जो नारीत्व का जश्न मनाता है।

अरुणा तंवर हाल ही में टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय ताइक्वांडो एथलीट बन गई है।

हाल ही में भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य कुमार सेन ने अपना संस्मरण “होम इन द वर्ल्ड” लिखा है।
इस पुस्तक का प्रकाशन जुलाई 2021 में पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा किया जाएगा।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने वर्ष 2021 के अंत तक लकड़ी से बना दुनिया का पहला उपग्रह ‘विसा वुडसैट’ को पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च करने की घोषणा की है।
इस उपग्रह को नवम्बर 2021 तक लैब इलेक्ट्रॉन रॉकेट के साथ न्यूजीलैंड के माहिया पेनिनसुला लॉन्च कॉम्प्लेक्स से लॉन्च किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download