Skip to main content

12 June 2021 Current Affairs in Hindi

➢ दक्षिण अफ्रीका की 37 वर्षीय महिला “गोसियामे” ने एक साथ 10 बच्चों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

➢ प्रतिवर्ष आज 12 जून के दिन “विश्व बालश्रम निषेध दिवस” मनाया जाता हैं।

➢ हॉन्गकॉन्ग की हेनंसन कंपनी ने कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए “ग्रेस” नाम का फीमेल रोबोट तैयार किया है, जो नर्स कई तरह काम करेगा।

➢ रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने चंद्रशेखर घोष को बंधन बैंक का नया सीईओ एवं एमडी नियुक्त किया हैं।

➢ जस्टिस संजय यादव को इलाहबाद हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है।

➢ असम में स्थित ‘देहिंग पटकाई वाइल्ड लाइफ सेंचुरी’ को सातवां राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया है।

➢ इंटरपोल ने परिवार के डीएनए के माध्यम से लापता व्यक्तियों की पहचान करने के लिए “आई-फ़मिलिया” नामक एक नया वैश्विक डेटाबेस लॉन्च किया है।

➢ भारतीय अमेरिकी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता लक्ष्मी देवी ने अपनी फिल्म “व्हेन द म्यूजिक चेंजेस” के लिए 54 वें विश्व उत्सव ‘ह्यूस्टन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में निर्देशन के लिए प्रतिष्ठित “गोल्ड रेमी अवार्ड” जीता।

➢ रियर एडमिरल कपिल मोहन धीर ने सैन्य मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव (नौसेना और रक्षा कर्मचारी) के रूप में पदभार संभाला है।

➢ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में लेह एकमात्र ऐसा स्थान है जहां भारत में डबल कूबड़ वाले ऊंट देखे जा सकते हैं। ऊंट की यह प्रजाति बैक्ट्रियन कैमल के नाम से जानी जाती है।

➢ हिंदुस्तान टाइम्स ने हाल ही में आयोजित इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन (INA) ग्लोबल अवार्ड्स 2021 में विभिन्न खंडों में चार पुरस्कार जीते।

➢ भारतीय नौसेना ने समुद्री टोही क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए तीन उन्नत हल्के एमके-III हेलीकॉप्टर शामिल किए हैं।

➢ केंद्र सरकार ने श्री महेश कुमार जैन को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में 22 जून 2021 से दो साल की अवधि के लिए अपने मौजूदा कार्यकाल के पूरा होने पर फिर से नियुक्त किया है।

➢ हाल ही में राजस्थान सरकार ने “मुख्यमंत्री किसान मित्र उर्जा योजना” के प्रारूप को मंजूरी दी है, इसके तहत कृषि उपभोक्ताओं को हर महीने 1000/- रूपए का अनुदान देने का प्रावधान है।

➢ दिल्ली सरकार ने 9वीं एवं 11वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को कोविड-19 के चलते रद्द कर दिया है।

➢ गुजरात सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों के लिए “ई-निर्माण” मोबाईल ऐप एवं पोर्टल को लॉन्च किया है।

➢ डॉ. चारु खोसला को ‘ग्रीनप्रेन्योर अवार्ड 2021’ प्रदान किया गया है।

➢ अगले माह श्रीलंका जाने वाली भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन एवं उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार को नियुक्त किया गया है।

➢ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में सभी चार लाख आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download