Skip to main content

11 June Current Affairs in Hindi 2021

11 June Current Affairs in Hindi 2021 की तरह ही हर दिन का Current Affairs और General Knowledge इस वेबसाईट पर उपलब्ध रहता हैं, जो कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने में मदद करता हैं। अन्य विद्यार्थियों की तरह अगर आप भी हमेशा अपडेटेड रहना चाहते हैं तो वेबसाईट पर विजिट करते रहें।

Today Current Affairs

1) अल सल्वाडोर देश की संसद ने बिटकॉइन को वैध मुद्रा बनाने का कानून पास कर दिया है, अल सल्वाडोर ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है।

2) नीदरलैंड की सिफान हसन द्वारा दो दिन पहले बनाये गए रिकॉर्ड को इथोपिया की धावक लेटिजनबेड गिडे ने 10 हजार मीटर की दूरी 29 मिनट 1.03 सेकेंड में पूरा करके अन्य विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

3) क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 में तीन भारतीय संस्थानों आईआईटी बॉम्बे (177वें), आईआईटी दिल्ली (185वें) एवं आईएससी बेंगलुरु (186वें) को शीर्ष 200 में जगह दी गयी है।

4) सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय को देश के नए इलेक्शन कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है।

5) मध्य प्रदेश राज्य को एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक की 2020-21 की रिपोर्ट में शीर्ष स्थान, तथा ओडिशा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

6) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बाला कृष्ण नारायण को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

11 June 2021 Current Affairs in Hindi

7) गुजरात मैरीटाइम बोर्ड (जीएमबी) अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय समुद्री सेवा क्लस्टर स्थापित करेगा।

8) भारत के वीरेंद्र नानावती को कतर के दोहा में आयोजित विश्व निकाय की जनरल कांग्रेस में अंतर्राष्ट्रीय तैराकी महासंघ (FINA) ब्यूरो के सदस्य के रूप में चुना गया।

9) वाइस एडमिरल राजेश पेंढारकर ने नौसेना संचालन महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।

10) हरियाणा सरकार ने प्राण वायु देवता पेंशन योजना और ऑक्सी वैन (ऑक्सीजन वन) शुरू करने की घोषणा की है।

11) भारत रत्न पुरस्कार की तर्ज पर अब असम सरकार ने “असम रत्न पुरस्कार” की शुरुआत की।

12) नीति आयोग और पिरामल फाउन्डेशन ने कोरोना के मरीजों की घर-घर देखभाल के लिए “सुरक्षित हम, सुरक्षित तुम अभियान” लॉन्च किया।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download