Skip to main content

10 June 2021 Current Affairs in Hindi

10 June 2021 Current Affairs in Hindi की तरह ही हर दिन का Current Affairs और General Knowledge इस वेबसाईट पर उपलब्ध रहता हैं, जो कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने में मदद करता हैं। अन्य विद्यार्थियों की तरह अगर आप भी हमेशा अपडेटेड रहना चाहते हैं तो वेबसाईट पर विजिट करते रहें।

10 June 2021 Current Affairs in Hindi

भारत को यूएन की “यूएन इकोनॉमिक एन्ड सोशल कॉउंसिल” का सदस्य चुना गया है जिसका कार्यकाल 2022 से 2024 तक रहेगा।

8 जून को विश्वभर में “विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस” के रूप में मनाया जाता हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से देश के सभी राज्यों में दो योजनाओं; 18 वर्ष से अधिक युवाओं को मुफ्त कोविड टीका एवं दीपावाली तक निशुल्क अनाज को लागू करने की घोषणा की है।

अमेज़न के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस जुलाई में ब्लू ओरिजिन के पहले मानव अंतरिक्ष यान “न्यू शेफर्ड” में उड़ान भरेंगे।

जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी सामी खैदरा ने सन्यास लेने की घोषणा की है।

कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए स्विट्जरलैंड 13 जून को जनमत संग्रह कराने जा रहा है, इससे पहले भूटान कृत्रिम कीटनाशकों पर प्रतिबन्ध लगा चुका है।

भारत ने ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़त हासिल करने के लिए “इनोवेशन क्लीनटेक एक्सचेंज मिशन” को लॉन्च किया है।

रंजीत सिंह दिसाले को विश्व बैंक में नए शिक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

भारत की पुरुष फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने सोमवार को अली मबखौत और लियोनेल मेसी को पछाड़कर सक्रिय पुरुष खिलाड़ियों में दूसरे सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

10 June 2021 Current Affairs

गुजरात की चार सार्वजनिक स्वामित्व वाली बिजली वितरण कंपनियों ने 2,500 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 3,979 लघु-स्तरीय वितरित सौर परियोजनाओं के लिए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

जम्मू और कश्मीर के बांदीपोरा जिले का एक छोटा सा गाँव “वेयान” भारत का पहला सुदूर गाँव है जो अपनी 100 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करने में सक्षम रहा है।

भारत को 2022-24 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक आर्थिक और सामाजिक परिषद के लिए चुना गया है।

हाल ही में फिल्म निर्माता विनोद कापरी द्वारा लिखित “1232 KM: The Long Journey Home” नामक एक नई पुस्तक जो बिहार के 07 प्रवासी श्रमिकों की यात्रा का वर्णन करती है, जो अपनी साइकिल पर घर वापस आए।

दिल्ली विश्वविद्यालय उन छात्रों को पूर्ण शुल्क-माफी प्रदान करेगा जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता या किसी एक को खो दिया है।

नासा की ताज़ा जानकारी के अनुसार 2021 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश जैसे पूर्व के कुछ राज्यों में तथा रूस, कनाडा और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

विश्व बैंक ने हाल ही में एक नई कोच परियोजना की स्थापना की जिसका उद्देश्य सेवाकालीन शिक्षक पेशेवर विकास में सुधार करना है।

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पर्यावरण संरक्षण के लिए “वाटर बरियल” फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता।

हाल ही में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्यक्ष चुना गया, उनका कार्यकाल वर्ष 2021-22 होगा।

नाइजीरियाई आतंकवादी इस्लामी संगठन बोको हराम के लीडर अबुबकर शेकाऊ ने आत्महत्या कर ली, उसने दुश्मन संगठन इस्लामिक स्टेट वेस्ट अफ्रीका प्रोविंस (ISWAP) के जिहादी लड़ाकों के साथ लड़ाई के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download