Skip to main content

DSSSB Vacancy: Teaching and Non-Teaching Recruitment 2021

DSSSB Vacancy – दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसबी) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), सहायक शिक्षक, पटवारी और हेड क्लर्क सहित शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 7236 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 25 मई से 24 जून 2021 के बीच आवेदन जमा करा सकते हैं। वहीं, आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों और बोर्ड में उक्त भर्तियां होंगी।

अगर आप भी सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों में से हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा मौका है, DSSSB द्वारा भर्ती जारी कर दी गई हैं और इससे सम्बन्धित सारी जानकारी आपको यहां पर मिल जाएगी, चाहे वो शैक्षणिक योग्यता हो, आयु सीमा हो या फिर ऑनलाइन आवेदन को लेकर जानकारी हो।

DSSSB Vacancy Details

  • टीजीटी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के लिए – 6358 पद
  • सहायक शिक्षक प्राथमिक और सहायक शिक्षक नर्सरी के लिए – 554 पद
  • जूनियर सचिवीय सहायक एलडीसी के लिए – 278 पद
  • काउंसलर के लिए – 50 पद
  • हेड क्लर्क के लिए – 12 पद
  • पटवारी के लिए – 10 पद

DSSSB Vacancy Online Application

  • DSSSB Vacancy 2021 आवेदन शुल्क
    • सामान्य/ओबीसी – 100/-
    • अन्य – कोई शुल्क नहीं
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि – 25 मई 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 24 जून 2021
  • आवेदन शुल्क अंतिम तिथि – 24 जून 2021
  • प्रवेश पत्र तिथि – Notified Soon
  • परीक्षा तिथि – Notified Soon

आयु सीमा (DSSSB Vacany 2021 Age Limit)

  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) – 32 वर्ष से कम
  • कनिष्ठ सचिवीय सहायक (LDC) – 18 से 27 वर्ष
  • पटवारी – 21 से 27 वर्ष
  • अन्य पद – 30 वर्ष से कम

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए, तथा विज्ञापन में निर्धारित की गई आयु सीमा, अनुभव और शैक्षणिक योग्यता से मेल खाता हो।

DSSSB Vacany 2021 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  1. टीजीटी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक शैक्षणिक योग्यता – संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले और प्रशिक्षण शिक्षा में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार तथा सीटीईटी परिक्षा से उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।
  2. सहायक शिक्षक प्राथमिक – प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के साथ 10 + 2 इंटरमीडिएट योग्यता या प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार तथा सीटीईटी परिक्षा से उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।
  3. सहायक शिक्षक नर्सरी – एनटीटी प्रशिक्षण/बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण के साथ 10 + 2 इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार।
  4. कनिष्ठ सचिवीय सहायक (LDC) – अंग्रेजी टाइपिंग 35 WPM या हिंदी टाइपिंग 30 WPM के साथ 10वीं कक्षा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार।
  5. काउंसलर – उम्मीदवार को मनोविज्ञान/एप्लाइड मनोविज्ञान में स्नातक/मास्टर डिग्री में योग्य होना चाहिए।
  6. हेड क्लर्ककंप्यूटर के साथ किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवार।
  7. पटवारी – भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम से स्नातक की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।

DSSSB Full Form – Delhi Subordinate Services Selection Board

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download