Skip to main content

Daily Current Affairs in Hindi: 31 May 2021 (Monday)

31 May 2021 Current Affairs in Hindi को पढ़ने के बाद एक बार Quiz को जरूर सॉल्व करें, जिससे कि आज के Current Affairs अच्छे से याद हो जाऐं और उसी के साथ-साथ आपका मूल्यांकन भी हो जाएगा। क्विज का बटन इस पोस्ट के अन्त में मिल जाएगा।

Today Current Affairs

  • 29 मई 2021 को शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए “युवा प्रधानमंत्री योजना” (YUVA) की शुरुआत की गई है। 30 वर्ष से कम आयु के युवाओं को इस योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। “YUVA – Young, Upcoming and Versatile Authors”
  • हाल ही में ओडिशा राज्य वन विभाग द्वारा जारी नवीनतम पशुगणना के आँकड़ों के अनुसार, पिछले 6 वर्षों में ओडिशा में काले हिरण की आबादी दुगुनी हो गई है। पशुगणना के आँकड़ों के अनुसार, कुल मृगों की संख्या 7,358 है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने 7 अप्रैल 1988 को एक प्रस्ताव WHA42.19 पारित किया, जिसमें विश्व तम्बाकू निषेध दिवस को मनाने का आह्वान किया गया था।
  • हाल ही में हांगकांग की पर्वतारोही त्सांग यिन हंग (Tsang Yin hung) ने विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर किसी महिला द्वारा सबसे तेज चढ़ाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने केवल 26 घंटे के भीतर ही एवरेस्ट को फतह कर लिया।
  • IPL 2021 के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे, अभी आईपीएल 2021 के 31 मैच खेले जाने बाकी है।
  • रूस के साथ तनाव बढ़ने पर उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) यूरोप में स्टीडफास्ट डिफेंडर-21 सैन्य अभ्यास आयोजित कर रहा है। 12 मई, 2021 से 22 जून, 2021 तक चलने वाला एक्सरसाइज स्टीडफास्ट डिफेंडर इस साल नाटो का सबसे बड़ा अभ्यास है। इस अभ्यास में 20 जहाज, 60 विमान, 500 वाहन और 9,000 से अधिक कर्मीयों ने भाग लिया हैं।
  • 28 मई 2021 को श्रीलंका के समुद्री पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण (MEPA) ने कोलंबो तटीय क्षेत्र में अम्ल वर्षा की संभावना व्यक्त की है।
  • हाल ही में कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (National Green Tribunal) द्वारा संयुक्त समिति गठित करने के निर्णय को चुनौती देने का फैसला किया है।
  • केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक कुलदीप सिंह को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कुलदीप सिंह यह कार्यभार 01 जून 2021 से संभालगें।
  • हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से, कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति का विश्लेषण करने हेतु किये जा रहे प्रयासों को दोगुना करने को कहा है, ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि इस वायरस की उत्पत्त मानव-पशु संपर्कों से अथवा किसी प्रयोगशाला में हुई दुर्घटना की वजह से हुई है।

अगर आपने 31 May 2021 Current Affairs in Hindi को अच्छे से पढ लिया है तो नीचे क्विज का बटन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके एक बार क्विज को जरूर सॉल्व करें, और अपना मूल्यांकन करें।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download