Skip to main content

Daily Current Affairs in Hindi: 30 May 2021 (Sunday)

30 May 2021 Current Affairs in Hindi को पढ़ने के बाद एक बार Quiz को जरूर सॉल्व करें, जिससे कि आज के Current Affairs अच्छे से याद हो जाऐं और उसी के साथ-साथ आपका मूल्यांकन भी हो जाएगा। क्विज का बटन इस पोस्ट के अन्त में मिल जाएगा।

Today Current Affairs

  • राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अरबी भाषा के वरिष्ठ व्याख्याता “दारुल उलूम नदवत उलेमा” का 81 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • कोरोना महामारी को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक के लिए रोक लगा दी है।
  • अभिनेता रणदीप हुड्डा को संयुक्त राष्ट्र के पशु संरक्षण संधि (सीएमएस) ने अभद्र टिप्पणी के चलते अपने राजदूत पद से हटा दिया है।
  • The Vault Disney कंपनी ने इस साल दक्षिण पूर्व एशिया में 100 चैनलों को बंद करने की घोषणा की है।
  • रिजर्व बैंक ने नियामकीय अनुपालन में कमी को लेकर एचडीएफसी बैंक पर 10 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है।
  • डेनमार्क देश के 10 साल तक पीएम रहे पॉल स्लूटर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  • केंद्र सरकार ने गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और पंजाब राज्यों के 13 जिलों में रह रहे अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का फैसला किया है।
  • मलेशिया ने कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 01 जून से 15 जून तक देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
  • ब्रिटेन नौसेना ने 500 साल के इतिहास में पहली बार “कमांडर ज्यूड टेरी” नामक पहली महिला को रियर एडमिरल के पद पर नियुक्त किया है, जो अगस्त 2022 से पदभार ग्रहण करेंगी।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,71,724 नए मामले सामने आये हैं तथा कुल 3663 मौतें रिकॉर्ड की गई है।

अगर आपने 30 May 2021 Current Affairs in Hindi को अच्छे से पढ लिया है तो नीचे क्विज का बटन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके एक बार क्विज को जरूर सॉल्व करें, और अपना मूल्यांकन करें।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download