Skip to main content

Daily Current Affairs in Hindi: 29 May 2021 (Saturday)

29 May 2021 Current Affairs in Hindi को पढ़ने के बाद एक बार Quiz को जरूर सॉल्व करें, जिससे कि आज के Current Affairs अच्छे से याद हो जाऐं और उसी के साथ-साथ आपका मूल्यांकन भी हो जाएगा। क्विज का बटन इस पोस्ट के अन्त में मिल जाएगा।

Today Current Affairs

  • 95 प्रतिशत वोट हासिल कर बशर अल-असद सीरिया के चौथी बार राष्ट्रपति बन गए हैं।
  • चौधरी न्यूमेरो प्राइवेट लिमिटेड के चैयरमैन एवं जाने-माने न्यूमरोलॉजिस्ट JC चौधरी ने दैनिक, मासिक एवं वार्षिक भविष्यवाणी के लिए “न्यूमेरो ऐप” को लॉन्च किया है।
  • 228 साल पुराने एवं एवं दुनिया के सबसे बड़े फ्रांस के लुब्र म्यूजियम की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में “लॉरेंस देस कार्स” (कार्यकाल 01 सितम्बर से) को नियुक्त किया गया हैं।
  • भारत रत्न से सम्मानित प्रोफ़ेसर सीएनआर राव को “अंतर्राष्ट्रीय एनी अवार्ड 2020” से सम्मानित किया गया है।
  • केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम को वाणिज्य सचिव के नए पद पर नियुक्त किया है।
  • महमूद मदनी को जमीयत उलमा-ए-हिन्द का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया गया है।
  • देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,86,163 नए मामले सामने आये हैं तथा कुल 3660 मौतें रिकॉर्ड की गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में सेवा करते हुए तीन भारतीयों “कॉरपोरल युवराज सिंह, इवान माइकल पिकार्डो एवं मूलचंद यादव” को मरणोपरांत संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया है।
  • अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (AICTE)ने नए शैक्षिणिक सत्र से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हिंदी समेत 8 भाषाओं में कराने की घोषणा की है।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक एवं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के संस्थापक सदस्य आशीष सिंह चौहान को इलाहबाद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) बनाया है।
  • इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली बीटेक की छात्रा सामिया कौर को प्राइवेसी एवं डेटा प्रोटेक्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “आईएपीपी वेस्टिन स्कॉलर 2021” अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक “श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना” को अप्रैल 2023 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है।
  • कोरोना ईलाज के लिए दवा का कॉकटेल भारत के पहले कोरोना मरीज “हरियाणा के 84 वर्षीय मोहब्बत सिंह” को दी गयी।
  • 180 ऑस्कर जीत चुके 97 वर्ष पुराने एमजीएम हॉलीवुड स्टूडियो को अमेज़न ने 8.45 अरब डॉलर में खरीद लिया है।
  • भारतीय भारोत्तोलक अचिंता शिडली (73 KG) ने जूनियर विश्व वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता तथा यह प्रतियोगिता ताशकंद (उज्बेकिस्तान) में सम्पन्न हुई।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतवंशी अरुण वेंकटरमन को वाणिज्य विभाग के डीजी के तौर पर नियुक्त किया है।
  • कांगो गणराज्य के राष्ट्रपति ससौ गुएसो द्वारा “अनातोले कोलिनेट माकोसो” को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
  • भारत एवं इजराइल ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग के लिए तीन साल के लिए समझौता किया है।
  • SEHAT पॉर्टल की फुल फॉर्म – सर्विसेज ई-हेल्थ असिस्टेंट एन्ड टेली कंसल्टेशन हैं।

अगर आपने 29 May 2021 Current Affairs in Hindi को अच्छे से पढ लिया है तो नीचे क्विज का बटन दिख रहा होगा उस पर क्लिक करके एक बार क्विज को जरूर सॉल्व करें, और अपना मूल्यांकन करें।

Comments

Popular posts from this blog

Hindi 301 Book PDF for RSOS and NIOS Students

RSOS Hindi Book अगर आप राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है। आज मैं आपके लिए राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड की कक्षा 12 की हिन्दी किताब की PDF लेकर आया हूं, जिससे अगर आपके पास किताब नहीं है तो भी आप अपनी परिक्षाओं की तैयारी कर पाएंगे। हालांकि ये किताब तो NIOS बोर्ड की है, लेकिन आपके बहुत काम की है, क्योंकि जहां तक मैं जानता हूं NIOS और RSOS की किताबों में 80% समानता होती हैं क्योंकि मैंने दोनों बोर्ड की किताबें देख रखी है। इंटरनेट पर RSOS की अलग से किताब उपलब्ध नहीं होने के कारण मैं आपको NIOS की किताब उपलब्ध करा रहा हूं। लेकिन आप बेफिक्र रहिए आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी। NIOS Hindi Book ये जो किताब मैं आपको नीचे उपलब्ध करा रहा हूं यह किताब स्पेशियली NIOS के विद्यार्थियों के लिए है, तो आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके फ्री में बुक डाउनलोड कर सकते हैं। Hindi Book Download